Site icon Dainik Savera Times

ड्राइवर की आंख लगने से बस डिवाडर पर चढ़ी, पिछले दोनों टायर हुए अलग

पटियाला: पटियाला-संगरूर रोड पर दोपहर के समय हुए एक हादसे में एक निजी ट्रांसपोर्ट की बस डिवाइडर पर चढ़ने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। हालत यह रही कि उक्त बस के दोनों टायर एक्सैल सहित बस से अलग हो गए। इस दौरान बस यात्रियों में से एक यात्री घायल हुआ है, जो ललोछी गांव का बताया गया है। घायल व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन है। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर के समय एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस चालक की आंख लगने के कारण डिवाइडर पर चढ़ गई और उसके पिछले दोनों टायर डिवाइडर में उलझकर बस से ही अलग हो गए। बाद में वह बस रोड पर आ गई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है। इस बारे में थाना पसियाना की पुलिस जांच कर रही है। एसएचओ का कहना है कि ड्राइवर की आंख लगने के कारण हादसा हुआ है, लेकिन जानी नुक्सान नहीं हुआ है। एक व्यक्ति के घायल होने का सूचना है जो ललोछी गांव का है।

Exit mobile version