पटियाला : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान को और मजबूत करते हुए हरपाल टिवाना केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि युद्ध नशियां विरुद्ध के दूसरे चरण में यह अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जो इसकी सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
डा. बलबीर सिंह ने कहा कि नशा एक बीमारी है और जिस प्रकार हर बीमारी का इलाज संभव है, उसी प्रकार नशे का इलाज भी पूरी तरह से संभव है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि सरकार नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा में लगाए गए शिकायत पेटियों से बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं।
इन पेटियों के माध्यम से लोग बिना किसी डर के नशीली दवाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, जिससे प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को बढ़ावा दे रही है। इस मौके पर एसडीएम गुरदेव सिंह धम्म, पुलिस विभाग के अधिकारी, पार्षद जसबीर गांधी, देविंदर कौर, मोहित कुमार, जतिंदर कौर एसके और बड़ी संख्या में वीडीसी सदस्य मौजूद थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...