Site icon Dainik Savera Times

झुग्गी झोंपडी वालों का मामला दिन प्रतिदिन पकड़ने लगा तूल, मजदूर जत्थेबंदियां पक्ष में आई

बरनाला ( बरजिंदर मिट्ठा/विनोद शर्मा) : झुग्गी झोंपड़ी वालों का मामला दिन प्रति दिन तूल पकड़ता जा रहा है। झुगी झोपड़ी वालों से समर्थन में मजदूर जत्थेबंदिया खड़ी हो गई है। झुगी झोपडी बचाव संघर्ष समिति का गठन किया गया। पत्रकारों को जानकारी देते बताया कामरेड भोला सिंह ने बताया कि बरनाला दाना मंडी के आशपास बैठे सैंकड़े झुग्गी वालों को नगर कौंसिल बरनाला की तरफ से प्रधान मंत्री शहरी आवाल योजना अधीन पिछले कई सालों से रिहायशी प्लाट नंबर कार्ड जारी किये हुए हैं।

पिछले दो महीने से मंडीकरण बोर्ड के एक्सियन, जिला मंडी अफसर और सचिव मार्केट समिति बरनाला की तरफ से झुग्गी वालों को सख्त हिदायतें और धमकी दी जा रही हैं कि अपने आप झुग्गियां उठाकर चले जाओं नहीं तो बलडोजर मंगवाकर उखाड देंगे और झुग्गियों नजदीक वाटर वर्कस की टूटियां को बंद करवा दिया गया है।

झुग्गी झोंपडी बचाव संघर्ष समिति बरनाला की तरफ से 26/ 12/ 2024 को डी. सी. दफ्तर बरनाला, मुख्य मंत्री पंजाब सरकार चंडीगढ़, एस. सी. कमीशन पंजाब, मानवीय अधिकार कमीशन पंजाब, प्रमुख सचिव, स्थानीय सरकार विभाग पंजाब, को लिखित पत्र भेज कर मांग की गई है कि झुग्गियों वाले परिवारों को काटे गए प्लाटों की तुरंत निशानदेही दी जाये और प्रधान मंत्री आवाज योजना अधीन मकान बनाने के लिये अनुदान जारी की जाएं।

झुग्गी वाले परिवारों को उजाड़ने और जान से मारने की धमकि या देने वाले मंडीकरण बोर्ड के दफ्तरों के आधिकारियों को सख्ती से कहा जाये। अगर परिवारों को तंग परेशान किया गया तो संघर्ष को तेज किया जायेगा। इस मौके कामरेड खुशिया सिंह, कामरेड जगराज सिंह रामा, कामरेड शेर सिंह फरवाही, कामरेड भोला सिंह, भान सिंह जस्सी पेधनी आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

Exit mobile version