Site icon Dainik Savera Times

देश का अन्न भंडार भरते कर्जदार हुए किसानों का कर्ज माफ करे केंद्र सरकर: सुखबीर बादल

चंडीगढ़: शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार से पंजाब के उन किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की। बादल ने कहा कि देश का अन्न भंडार भरते किसान कर्जदार हुए हैं। अकाली दल अध्यक्ष ने संसद में वित्त राज्यमंत्री से किसानों की औसत कर्जाई होने का विवरण देने का अनुरोध करते हुए कहा कि क्या पिछले 2 सालों में कर्जाई होने के स्तर का आकलन करने के लिए कोई अध्ययन किया गया। इस पर वित्त राज्य मंत्री डा. भागवत कराड़ ने ग्रामीण भारत में 2019 का हवाला देते हुए किसान परिवारों और पशुधन की स्थिति का आकलन करते हुए ऋणग्रस्तता का विवरण प्रस्तुत किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब के किसान 2.03 लाख रुपए के औसत ऋण के साथ देश के सबसे अधिक ऋणग्रस्त किसान हैं। वहीं केरल के किसानों पर औसत कर्ज 2.42 लाख रुपए और आंध्र प्रदेश के किसान 2.45 लाख रुपए के औसत कर्ज है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के किसानों पर औसतन 1.82 लाख रुपए का कर्ज है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ऋण्रस्तता का आंकड़ा प्रति किसान 74 हजार रुपए है। बादल ने कहा कि पंजाब में इस तरह के कर्ज के स्तर के बावजूद केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के कर्ज माफ करने का कोई प्रस्ताव लेकर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के मेहनती किसानों का अपमान है, जो राष्ट्रीय अन्न भंडार को खाद्यान्न प्रदान करते हुए कर्जाई हो गए हैं तथा इस प्रक्रिया में किसानों के पास जमीन के पानी के भंडार को समाप्त कर दिया है और अब उनका भविष्य अंधकारमय है।

Exit mobile version