Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों की मांगों पर बातचीत करने के लिए केंद्र सरकार की टीम पहुंची खनौरी बॉर्डर

January 18, 2025

किसानों की मांगों पर बातचीत करने के लिए केंद्र सरकार की टीम पहुंची खनौरी बॉर्डर

किसानों की मांगों पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार की टीम खनौरी बॉर्डर पहुंची। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) सिद्धूपुर के नेता काका सिंह कोटड़ा और अभिमन्यु कोहाड़ की उपस्थिति में टीम ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। आपको बतादें कि केंद्र की टीम किसान नेताओं के पास सरकार का प्रस्ताव लेकर पहुंची है। पिछले एक घंटे से केंद्र के अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच बैठक जारी है। इस बैठक में किसानों की मांगों पर विचार-विमर्श हो रहा है, जिसमें आंदोलनरत किसानों की मुख्य मांगें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Skand Shashthi: अप्रैल में कब है स्कंद षष्ठी? जानें सही तिथि, शुभ समय और पूजन विधि

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें