Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

14 अगस्त को लुधियाना में गूंजेगा भगवान शिव का जयघोष

August 10, 2026

14 अगस्त को लुधियाना में गूंजेगा भगवान शिव का जयघोष

The chants hailing Lord Shiva will resound : लुधियाना। भगवान शिव की भक्ति और आस्था को समर्पित भव्य धार्मिक आयोजन ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ का आयोजन 14 अगस्त को दारेसी ग्राउंड में किया जाएगा। शाम 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह खुडियान, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुखदर्शन सिंह मरहर, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह खुडियान, गुरसांत सिंह बरार, सुभदीप सिंह बिट्टू, एस. डी. एम. रणदीप सिंह हीर, नोडल अधिकारी सह जिला कल्याण अधिकारी जगमोहन सिंह मान, जिला खेल अधिकारी अनिंदरवीर कौर, राजेश ग्रोवर भी उपस्थित थे। समारोह में हजारों की संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए, भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले भक्तों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार कार्यक्रम की व्यवस्था और भक्तों को सुविधाओं के लिए पूरा सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और भगवान शिव का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि ‘एक शाम भगवान शिव की नाम’ केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आस्था, संस्कृति, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। यह आयोजन समाज में एकता, एकजुटता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक संस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था और लोगों के सहयोग का प्रतीक है। स्थानीय मंदिर समितियाँ, धार्मिक संस्थान और सामाजिक सेवा संगठन एक-दूसरे के साथ समन्वय करके इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के सभी भक्तों से अपील की कि वे अपने परिवारों के साथ 14 अगस्त को दारेसी ग्राउंड लुधियाना पहुंच कर इस पवित्र आयोजन में शामिल हों और भगवान शिव का आशीर्वाद लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें