Site icon Dainik Savera Times

51 करोड़ के मैगा सफाई प्रोजैक्ट और रोड स्वीपिंग से शहर होगा कचरा मुक्त : मेयर, कमिश्नर

पटियाला: नगर निगम पटियाला द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 161 करोड़ रुपए का बड़ा वार्षिक बजट तैयार किया गया है, जो पिछले वर्ष के 146 करोड़ रुपए के मुकाबले 15 करोड़ रु पए अधिक है। इस बजट को आज मंजूरी देने के लिए वित्त एवं ठेका समिति (एफ एंड सीसी) की बैठक मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर परमजीत सिंह के नेतृत्व में बुलाई गई। इस अवसर पर उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली के अलावा निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक के दौरान शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बजट के खाके के अनुसार, निगम द्वारा 120 करोड़ रु पए विभागीय खचरें के लिए रखे गए हैं, जबकि शहर के विकास कार्यों के लिए 53 करोड़ रु पए की राशि खर्च करने का प्रस्ताव है। निगम प्रशासन को उम्मीद है कि राज्य सरकार की ओर से विकास के लिए लगभग 150 करोड़ रु पए की अतिरिक्त ग्रांट भी प्राप्त हो सकती है, जिससे बड़े प्रोजैक्ट्स को पूरा किया जाएगा। शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से बदलने के लिए निगम ने 51.85 करोड़ की लागत वाला इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट प्रोजैक्ट तैयार किया है।

अगले 3 वर्षों के लिए तैयार इस प्रोजैक्ट के तहत शहर के सभी 60 वार्डों से डोर-टू-डोर कचरा इकट्ठा किया जाएगा, उसकी छंटाई की जाएगी और वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाएगा। इसके साथ ही, सड़कों पर उड़ने वाली धूल और खराब होती हवा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए 11 करोड़ की लागत से मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से सफाई करवाई जाएगी। ये हाईटैक मशीनें एक घंटे में 6 से 8 किलोमीटर सड़क साफ करने में सक्षम हैं और पानी के छिड़काव के माध्यम से धूल उड़ने से रोकती हैं।

Exit mobile version