Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आम आदमी’ अब घर के नजदीक से करवा सकेंगे इलाज, खुलेंगे 46 नए क्लीनिक

October 29, 2025

‘आम आदमी’ अब घर के नजदीक से करवा सकेंगे इलाज, खुलेंगे 46 नए क्लीनिक

लुधियाना: लुधियाना में ‘आम आदमी’ को इलाज करवाना अब और आसान हो जाएगा। उन्हें इलाज के लिए इलाज ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिले में आम आदमी क्लीनिकों का नैटवर्क बढ़ाने जा रही है। जिले में 94 आम आदमी क्लीनिक पहले से ही चल रहे हैं। अब शहरी व ग्रामीण इलाकों में 46 नए क्लीनिक खोलने की भी कवायद शुरू हो गई है। क्लीनिकों के लिए लोकेशन सिलैक्ट हो चुकी हैं। कई जगहों पर तो बिल्डिंगें बननी भी शुरू हो गई हैं, जबकि कुछ जगहों पर टैंडरिंग की प्रक्रिया चल रही है।

दरअसल पंजाब सरकार ने अपनी चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए 15 अगस्त 2022 को सूबे में 100 आम आदमी क्लीनिक खोले थे, तब लुधियाना में 9 क्लीनिक खोले गए थे। उसके बाद फेज वाइज जिले में क्लीनिकों की संख्या बढ़ाई गई। बता दें कि इससे पहले फरवरी 2024 में नए 19 क्लीनिक खुले थे, जिससे जिले में क्लीनिकों की संख्या 94 हो गई थी। उसके दो साल बाद अब 8वें, 9वें 10वें फेज के तहत खोलने की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें : AUS-W Vs IND-W Test: भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया, पहले दिन गिरे 13 विकेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें