Site icon Dainik Savera Times

सिविल अस्पताल के एनैस्थैटिक डाक्टर की कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजीटिव

जालंधर: जिले में मंगलवार को कोरोना पॉजीटिव केसों की संख्या अब दो अंकों में पहुंच गई है। जालंधर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें सिविल अस्पताल का एक एनैस्थैटिक डाक्टर भी शामिल है। हालांकि, उनके अलावा मंगलवार को दो और मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। सिविल अस्पताल के एनैस्थैटिक डाक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद अब कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव डाक्टरों की संख्या चार तक पहुंच गई है। मंगलवार को रिपोर्ट हुए तीन नए केसों के साथ जिले में कोरोना पॉजीटिव केसों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। सिविल अस्पताल के एनैस्थैटिक डाक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव निकलने के बाद वह होम आइसोलेशन पर चले गए हैं। इससे पहले सिविल अस्पताल के तीन अन्य डाक्टर भी होम आइसोलेशन पर हैं।
सिविल सजर्न डा. गुरमीत लाल का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट जे.एन-1 इतना ज्यादा खतरनाक नहीं है। इसकी रोकथाम के लिए जरूरी सावधानियां बरतनी भी उतनी ही ज्यादा लाजमी हैं।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

Exit mobile version