Site icon Dainik Savera Times

बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए निगम कमिश्नर ने अफसरों को तैयारियां करने के दिए निर्देश

लुधियाना: मौसम माहिर इस बार सामान्य से अधिक बरसात होने और मानसून समय से पहले बरसने का अनुमान जता रहे हैं। इस बीच मानसून सीजन में बाढ़े के संभावित हालातों से निपटने के लिए बुधवार को मेयर इंद्रजीत कौर तथा कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने नगर निगम की सभी ब्रांचों के प्रमुख अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जोन-ए में आयोजित हुई मीटिंग में विधायक मदन लाल बग्गा भी उपस्थित रहे। नगर निगम कमिश्नर ने ओ एंड एम सैल के अधिकारियों को आदेश दिया है कि शहर की सभी 30 हजार से अधिक रोड जालियों और बुड्ढा दरिया की सफाई समय-समय पर करवाना यकीनी बनाया जाए। बी एंड आर ब्रांच के अधिकारियों को दरिया के कमजोर हिस्सो में अस्थायी बांध बनाने के लिए रेत की बोरियों का प्रबंध करने के आदेश दिए।

इसके अलावा 15 जून से लेकर 15 सितंबर तक फ्लड कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा अधिकारियों व मुलाजिमों की विशेष डय़ूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने यह भी आदेश दिया है कि इस समयावधि में कोई भी अधिकारी व मुलाजिम छुट्टी मंजूर करवाए बिना डय़ूटी स्टेशन न छोड़ें। वहीं, हैल्थ तथा सेनीटेशन डिपार्टमैंट को भी निर्देश दिए गए कि बरसात के सीजन में सफाई प्रबंधों और फॉगिंग की व्यवस्था बनाई जाए। कहीं भी पानी खड़ा नहीं रहना चाहिए, ताकि डेंगू को पैर पसारने से रोका जा सके।

ये भी पढ़ें : केंद्र का बयान, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं; PNG विस्तार पर जोर

Exit mobile version