Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए यूवक का अगले दिन मिला शव

April 24, 2024

दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए यूवक का अगले दिन मिला शव

गुरदासपुर: दोस्ती के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए घर से गए यूवक की अगले दिन गुरदासपुर के गांव कोठे घराला के पास शव मिलने से पुरे गांव में सनसनी फैल गई । मृतक की पहचान जश्नप्रीत सिंह (27) पुत्र नगवंत सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां के रूप में हुई है। युवक अपनी बहन की शादी करवाने के लिए कनाडा से वापिस आया था।

जश्नप्रीत 22 अप्रैल को फतेहगढ़ चूड़ियां से गुरदासपुर अपने एक दोस्ती की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था लेकिन उसके बाद जश्नप्रीत कुछ पता नहीं लगा, उसका फ़ोन भी स्विच आफ आने लगा। अगले दिन थाना तिब्बड़ की पुलिस को एक नौजवान अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान बाद में जश्नप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में मृतक जश्नप्रीत के दोस्तों उसका शव ठिकाने लगाने की वीडियो समन आई है। जिसके बाद पुलिस ने करवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें