मालेरकोटला: डिप्टी कमिश्नर- कम- जिला चुनाव अफसर डा. पल्लवी ने कहा है कि जिला और पुलिस प्रशासन लोक सभा मतदान- 2024 को पूरी तरह पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष, निर्विघ्न, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग के साथ करवाने के लिए वचनबद्ध है। आदर्श चुनाव संहिता की पालना के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है इसलिए अलग-अलग चुनाव टीमें 24 घंटे कार्यशील हैं। उन्होंने बताया कि लोक सभा मतदान को शांतिपूर्ण ढंग के साथ करवाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है और हमारा फर्ज बनता है कि इनके लिए गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए ठहरने, खाने-पीने आदि के पुख्ता प्रबंध किये जाएँ।
उन्होंने कहा कि समूह अधिकारियों / कर्मचारियों को आदर्श चुनाव संहिता के सभी पहलूयों की सख्ती के साथ पालना करें और आजाद और निष्पक्ष ढंग के साथ मतदान करवाने के लिए चुनाव कमीशन की सभी हिदायतों और दिशा- निदेशरें की पालना करने के पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। जिक्रयोग्य है कि सिवल और पुलिस प्रशासन मतदान संबंधी पहले ही मुस्तैद हो चुका है जिससे निर्विघ्न चुनाव को अमल में लाया जा सके।
जिला पुलिस प्रमुख डा. सिमरत कौर ने बताया कि मतदान से पहले आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बलों की टुकडियां तैनात की हैं, इन टुकडियों के ठहरने और खाने-पीने आदि के प्रबंधों की वह खुद निगरानी कर रहे हैं जिससे उनको किसी किस्म की दिक्कत पेश न आये।
उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों, नशा और गैर-कानूनी शराब तस्करों के आने-जाने पर चौकसी रखने के लिए जिले की आगमन पुआइंटों पर विशेष नाके लगाए जा रहे हैं और फ्लैग माचरें का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन विशेष नाकों और फ्लैग मार्च आदि का मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति के साथ निपटने के लिए पुलिस मुलाजिमों को तैयार करने के साथ-साथ आम लोगों में विश्वास की भावना को बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में विशेष नाके लगाने और गश्त करने वाली पार्टियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में समाज विरोधी तत्वों पर नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अपराधियों, नशा और गैर-कानूनी शराब तस्करों के आने- जाने पर रोक लगाने के लिए जिले के 14 आगमन पुआइंटों पर 10 ओर स्थाई / अस्थायी नाके जिला पुलिस की तरफ से अर्ध-सैनिक बलों की टुकड़ियों के साथ मिलकर लगाए जा रहे हैं और लगातार पी. सी. आर. टुकडियों की तरफ से जिले में गश्त की जा रही है। इसके इलावा जिला पुलिस की तरफ से थाना स्तर पर आबकारी और कर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर नाजायज शराब की तस्करी को रोकने के लिए छापेमारी की जा रही हैं। जिक्रयोग्य है कि आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के बाद भगौड़े अपराधियों विरुद्ध चल रही विशेष मुहिम दौरान, पंजाब पुलिस ने 09 भगौड़ों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

