Site icon Dainik Savera Times

समुंदरी हाऊस के दरवाजे आम जनता के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे : Taranjit Singh Sandhu

अमृतसर : अमृतसर संसदीय हलके से चुनाव हारने के बाद पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने चुनाव प्रक्रि या शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और भीषण गर्मी के बावजूद जनता द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि वह अमृतसर में ही रहेंगें। ग्रीन एवेन्यू स्थित उनका घर समुंदरी हाउस के दरवाजे भी आम जनता के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे। 2 लाख 7 हजार से ज्यादा लोगों ने उन पर भरोसा किया है।


मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने जीत के लिए बहुत कोशिश की। हम जीत के काफी करीब थे। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि न केवल अमृतसर बल्कि पंजाब में भी भाजपा के वोट बैक में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले तीन चुनावों में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी 50 फीसदी से ज्यादा वोट पाकर जीते थे, लेकिन इस बार जीत-हार का अंतर बहुत कम रहा है। एक सवाल के जवाब में संधू ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में मेरी भूमिका क्या होगी, यह तय करने का अधिकार हाईकमान को है। लेकिन भविष्य में प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी और पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरी तन्मयता से पूरा किया जाएगा।

लेकिन मेरा फोकस मुख्य रूप से अमृतसर पर रहेगा। एक सवाल के जवाब में संधू ने कहा कि भले ही मेरे पास कोई पद नहीं है, लेकिन मैं अमृतसर से जुड़ा हूं। इसके लिए समिर्पत हूं। मेरा एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट है। मेरा एजेंडा, मेरा विजन लोगों तक पहुंच चुका है। उस एजेंडे के प्रति मेरी प्रतिबद्धता अटूट है। अमृतसर का विकास और प्रगति मेरा लक्ष्य है, इसलिए मैं अपनी पूरी ताकत से जो भी कर सका,करूंगा। जिस प्रकार मेरे परिवार ने अमृतसर की सेवा की, उसी प्रकार मैं भी सेवा के लिए उपस्थित हूं। विकिसत अमृतसर परियोजना के बारे में उन्होंने कहा कि यह परियोजना तीन-आयामी है। जिसका उद्देश्य युवाओं और महिलाओं के लिए स्टार्टअप तैयार करना, नशा मुक्त अमृतसर और एक विकिसत और स्वच्छ अमृतसर बनाना है।


उन्होंने कहा कि अमेरिकी भारतीय प्रवासी समुदाय अमृतसर के विकास में गहरी रु चि रखता है। मैं अमृतसर की भलाई के लिए दोनों पक्षों के बीच एक पुल का काम करूंगा। उनसे हर संभव मदद मांगूंगा। कृषि के संबंध में उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए तीन प्रस्ताव दिये गये हैं। इसमें कृषि उत्पादों की अंतराष्ट्रीय ब्रांडिंग और सिब्जयों और फलों का निर्यात शामिल है।पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा आज बहुत ध्यान देने की मांग करता है। हमें हर कीमत पर हरित विकास को बढ़ावा देना होगा।


स्थानीय मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमृतसर में कानून व्यवस्था की समस्या है. नशा एक बड़ी बीमारी है जिससे छुटकारा पाए बिना हमारा समाज आगे नहीं बढ़ सकता। इसी तरह सीवेज, पेयजल और प्रदूषण गंदगी जैसी प्रमुख समस्याएं हैं, जिनका समाधान 10 साल पहले ही हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि लोगों ने अगले पांच साल सांसद गुरजीत औजला को दिए हैं। मुङो उम्मीद है कि इस बार वे इन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास जरूर करेंगे। इस अवसर पर प्रो. सरचांद सिंह भी मौजूद थे।

Exit mobile version