Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा निवारण समिति ने युवक को नशीले प्रदार्थों सहित पकड़कर किया पुलिस के हवाले

September 1, 2024

नशा निवारण समिति ने युवक को नशीले प्रदार्थों सहित पकड़कर किया पुलिस के हवाले

गुरदासपुर: जिला गुरदासपुर के थाना दीनानगर के अंतर्गत आने वाले गांव पनियार के लोगों ने नशा खरीदने आए एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी सुरिंदर कुमार ने सिंह ने बताया कि पनियार गांव एंटी नारकोटिक्स कमेटी के अध्यक्ष दविंदर सिंह ने फोन किया कि उन्होंने गढ़िया गांव के बैंस जनरल स्टोर के सामने बिना नंबर प्लेट वाली काली एक्टिवा में एक अज्ञात युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास नशीला प्रदार्थ होने का शक है।

मौके पर पहुंचे एएसआई रविंदर सिंह ने युवक से नाम पूछा तो उसने अपना नाम रणबीर सिंह उर्फ ​​राणा पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी केशोपुर थाना बेहरामपुर बताया, जिसके स्कूटर की जांच की गई, जिसमें से 33 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बाद में उसकी निशानदेही पर 10 ग्राम हेरोइन और बरामद की गई है और मामले में एक अन्य व्यक्ति पनियार गांव के ही कुलदीप निवासी पनियार को भी नामजद किया गया है, जो नशीला पदार्थ बेचता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें