मोगा: गांव रत्तियां की कोऑपरेटिव सोसायटी का चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान गुरदीप सिंह को प्रधान तथा हरजीत सिंह को उपप्रधान चुना गया। नवनिर्वाचित कमेटी के सभी सदस्यों को सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर कहा गया कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों और आम लोगों के हित में लागू की जा रही लोक-कल्याणकारी नीतियों का लोगों को लगातार लाभ मिल रहा है। सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में सहकारी संस्थाओं को मजबूत करना और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
नवनिर्वाचित कमेटी से उम्मीद जताई गई कि वह किसानों तथा कोऑपरेटिव सोसायटी की बेहतरी के लिए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और लगन से कार्य करेगी। सोसायटी के माध्यम से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी नई कमेटी सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर सरपंच निर्मल सिंह संधू, नंबरदार सोम सिंह रठौड़ सहित अन्य साथी और गांव के प्रमुख लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कमेटी सोसायटी के कामकाज को और बेहतर बनाते हुए किसानों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
📍 Location: मोगा

