Site icon Dainik Savera Times

जलालाबाद के एक गांव के पूर्व सरपंच के परिवार ने शराब ठेके पर लूट की नियत से कर्मचारियों पर किया जानलेवा हमला

जलालाबाद के शराब ठेके के कर्मचारियों पर गांव कनलावाला झुग्गी के पूर्व सरपंच के परिवार ने जानलेवा हमला किया। जहां ठेके पर लूट की और कर्मचारियों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जलालाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे फाजिल्का रेफर कर दिया गया। जलालाबाद सब डिवीजन डीएसपी अतुल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त परिवार पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामले की जाँच शरू कर दी है।

 

Exit mobile version