Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीनियर मैडीकल ऑफिसर को बताए बगैर स्टेशन छोड़ गई महिला डाक्टर, नवजात की हुई मौत

July 23, 2025

सीनियर मैडीकल ऑफिसर को बताए बगैर स्टेशन छोड़ गई महिला डाक्टर, नवजात की हुई मौत

खन्ना: खन्ना के सिविल अस्पताल में सोमवार देर रात को स्त्नी रोग माहिर डाक्टर की लापरवाही की वजह से जच्चा बच्चा की जान खतरे में पड़ गई। इस दर्दनाक घटना ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में महिला रोग माहिर डॉक्टर कविता शर्मा की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद डॉक्टर कविता शर्मा ने अस्पताल में मौजूद रहना जरूरी नहीं समझा और बिना एसएमओ को बताए स्टेशन छोड़कर चली गईं। वहीं, एसएमओ (सीनियर मैडीकल ऑफिसर) डॉ. मनिंदर सिंह भसीन ने नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए खुद मोर्चा संभाला और आप्रेशन कर महिला की जान बचाई।

मामला सोमवार रात करीब 8 बजे का है, जब एक गर्भवती महिला मनप्रीत कौर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, एमरजैंसी वार्ड में तैनात डा. अमरदीप ने स्त्नी रोग विशेषज्ञ से फोन पर सलाह ली। उन्होंने बोला कि मरीज को रैफर कर दो। इसके बाद महिला को पटियाला रैफर कर दिया लेकिन परिजनों ने इसका कड़ा विरोध किया। उनका कहना था कि महिला का पूरे 9 महीने तक यहीं इलाज हुआ, फिर डिलीवरी के समय बाहर क्यों भेजा जा रहा है। इस दौरान अकाली दल के हलका इंचार्ज यादविंदर सिंह यादू भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसएमओ डा. मनिंदर सिंह भसीन को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद एसएमओ खुद अस्पताल पहुंचे।

एसएमओ ने निभाया फर्ज, महिला की जान बचाई : स्थिति को गंभीर होता देख एसएमओ डा. भसीन रात करीब 10 बजे खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चाइल्ड स्पैशलिस्ट और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ को बुलाया और तत्काल आप्रेशन का निर्णय लिया। महिला की हालत नाजुक थी और बच्चे की पोटी पेट में फैल चुकी थी, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा था। बावजूद इसके, डा. भसीन ने पूरी टीम के साथ मिलकर आप्रेशन किया। आप्रेशन के बाद महिला की हालत स्थिर है।

हालांकि आप्रेशन के बाद बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे पटियाला रैफर किया गया। बच्ची के चाचा राज लखिया ने आरोप लगाया कि जिस एम्बुलैंस में बच्ची को ले जाया गया, उसमें रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गई। सरहिंद रोड पर दूसरी एम्बुलैंस मंगवाई गई, लेकिन तब तक बच्ची का शरीर नीला पड़ चुका था। पटियाला में वैंटीलेटर न होने पर बच्ची को चंडीगढ़ पीजीआई
भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें :- Punjab Weather Today: पंजाब में बारिश और तेज हवाएं, 11 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें