Site icon Dainik Savera Times

बाढ़ के दौरान राज्य भर में 3.50 लाख एकड़ कृषि योग्य भूमि में भारी फसल नुक्सान हुआ

अमृतसर : पंजाब में आई बाढ़ के दौरान केंद्र सरकार द्वारा घोषित राहत राशि का एक भी रुपया पंजाब को अभी तक नहीं मिला है, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान ने आज अजनाला विधानसभा क्षेत्न के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि देना शुरू कर दिया है, जिसके तहत अजनाला और बाबा बकाला साहिब के 631 बाढ़ प्रभावित परिवारों को उनके बैंक खातों में 5 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि भेज दी गई है। ये शब्द राजस्व मंत्नी पंजाब हरदीप सिंह मुंडियां ने प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राज्य भर में 3.50 लाख एकड़ कृषि योग्य भूमि में भारी फसल नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली बार है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को 20,000 रुपए प्रति एकड़ का मुआवज़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घरों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए 2291 गाँवों में सर्वेक्षण किया गया और इस सर्वेक्षण में कुल 30,806 घरों/झोपिड़यों/शेडों में से 1846 के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवज़ा राशि 6,500 रुपए प्रति घर से बढ़ाकर 40,000 रुपए कर दी है, इस प्रकार कुल 180 करोड़ रुपए का मुआवज़ा दिया जाएगा। मुंडियां ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि देश के अन्न भंडार को भरने वाले पंजाब को केंद्र सरकार ने हमेशा नजरअंदाज किया है।

कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार राहत राशि के बिना नहीं रहेगा : विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि वह बाढ़ प्रभावित गांवों में जा रहा हूं और कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार राहत राशि के बिना नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार के पास कोई गिरदावरी बाकी है तो वे तुरंत अपना आवेदन एसडीएम कार्यालय में जमा कराएं ताकि राहत राशि प्रदान की जा सके। धालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने 32 दिनों के भीतर लोगों के खातों में राहत राशि जमा करवानी शुरू कर दी है और यह पहल अजनाला हलके से की गई है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें राहत राशि के नाम पर सिर्फ़ 50 या 70 रुपए का चेक देती थीं और उसे मिलने में एक साल लग जाता था, लेकिन हमारी आम आदमी पार्टी सरकार ने 32 दिनों में मुआवज़ा राशि देने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कल से राज्य भर के संबंधित मंत्रियों और विधायकों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्नों के परिवारों को राहत राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा, डीसी साक्षी साहनी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : ‘भारत की विदेश नीति कमजोर दिख रही’, अमेरिका की 30 दिन की छूट पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

Exit mobile version