Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस ब्यूरो के उड़नदस्ते ने बीडीपीओ कार्यालय के अधीक्षक को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (वीबी) ने सोमवार को फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह स्थित ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात बलकार सिंह को 60,000 रुपए की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

राज्य ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को फतेहगढ़ साहिब जिले के एक सरपंच द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि उसने सरपंच के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान गांव की शामलात भूमि पर खनन किया था और उसका मामला एडीसी फतेहगढ़ साहिब के पास विचाराधीन था।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपरोक्त आरोपी ने उनके मामले को सुलझाने में मदद करने के लिए उनसे रिश्वत की मांग की है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद विजीलैंस ब्यूरो की उड़नदस्ते की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 60,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन फ्लाइंग स्क्वायड-1, पंजाब, मोहाली में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- देशभर में आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत? जानें CNG और PNG के रेट

Exit mobile version