Site icon Dainik Savera Times

सरकार अगले 20 वर्षो की जरूरतों को ध्यान में रखकर कर रही विकास : Delhi CM

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के हर क्षेत्र का विकास अगले बीस वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर भविष्य गढ़ने का कर रही है। रेखा गुप्ता ने कहा, आज पीतमपुरा के वैशाली एन्कलेव में नई सीवर लाइन, नई सड़क और ड्रेनेज सिस्टम के कार्यों का शुभारंभ किया। साथ ही, सीवर की सफाई के लिए नई मिनी रीसायक्लर मशीनों की सौगात भी दिल्ली को मिली है।हमारी सरकार दिल्ली के हर क्षेत्र का विकास अगले 20 वर्षों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर कर रही है। अब काम केवल मुरम्मत का नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ने का है। उन्होंने कहा, पिछले 8 महीनों में दिल्ली ने अपनी सालों पुरानी समस्याओं से राहत महसूस की है।

जहां पहले मिंटो ब्रिज पर पानी भरता था, वहां अब ट्रैफिक बिना रुके चलता है। जहां कभी यमुना किनारे गंदगी थी, वहां अब भव्य छठ महापर्व की तैयारी हो रही है। देसी पेड़ों और हरियाली की नई परंपरा शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा, विकसित दिल्ली का हमारा विजन स्पष्ट है, हर वार्ड में स्वच्छ जल निकासी, हर गली में मजबूत सड़क, हर घर तक शुद्ध पानी और हर नागरिक के लिए विकसित, सुंदर और हरी भरी राजधानी। इस बीच, दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शनिवार को यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन छठ घाट पर पहुंचे और सफाई कार्य में योगदान दिया।

सचदेवा ने संवाददाताओं से कहा, यहां छठ पूजा के लिए घाट निर्माण करवा कर हमने लक्ष्मी नगर, पांडव नगर सहित आसपास के चार पांच किलोमीटर में बसे बिहार समाज के लोगों की आकांक्षा पूरी की है। इस मौके पर सचदेवा के साथ बिहार जागरण मंच के संरक्षक एवं नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) सदस्य दिनेश प्रताप ंिसह, विधायक अभय वर्मा, शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा, दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा, पार्षद संदीप कपूर, नीलम नीतू चौधरी और श्री रामकिशोर शर्मा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट पर जोर, Uttar Pradesh में बढ़ रहा इनोवेशन

Exit mobile version