Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्मचारियों और पैंशनभोगियों की मांगों का तुरंत निपटारा करे सरकार

August 27, 2026

कर्मचारियों और पैंशनभोगियों की मांगों का तुरंत निपटारा करे सरकार

पटियाला: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और पैंशनभोगियों द्वारा अपने अधिकारों के लिए चलाए जा रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए पूर्व सांसद परनीत कौर और भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष जयइंदर कौर ने पंजाब सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों की जायज और हक की मांगों का बिना किसी देरी के तुरंत निपटारा किया जाए। परनीत कौर ने कहा कि हाईकोर्ट ने पिछले दिनों कर्मचारियों और पैंशनभोगियों के हक में 18 प्रतिशत डीए देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इसे 15 दिनों के भीतर लागू करने का निर्देश दिया था परंतु बड़े आश्चर्य की बात है कि पंजाब सरकार ने अभी तक हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए डीए देने का कोई भी नोटीफिकेशन जारी नहीं किया।

उन्होंने बताया कि पंजाब देश की एकमात्र ऐसी राज्य सरकार है जहां कर्मचारियों को महज 42% डीए मिल रहा है, जबकि केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 60% हो चुका है। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष जय इंदर कौर ने कहा कि भगवंत मान सरकार सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से पुरानी पैंशन योजना लागू करने का बड़ा वादा करके मुकर चुकी है। आज तक राज्य के भीतर पुरानी पैंशन लागू नहीं की गई है। उन्होंने बुजुर्ग पेंशनभोगियों के अधिकारों की वकालत करते हुए कहा कि सरकार छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार पेंशनभोगियों को 2.59 के गुणांक के हिसाब से पेंशन देना तुरंत सुनिश्चित करे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें