Dainik Savera Times

राज्यपाल ने IAS/IPS अधिकारियों को लिखा पत्र, स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करने का किया आह्वान

चंडीगढ़: नए साल पर लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब और चंडीगढ़ के सभी आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारियों को पत्र लिखा है।अपने हस्ताक्षर से लगभग 350 अधिकारियों को लिखे पत्रों में, राज्यपाल ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी के संदेश को दोहराया कि ‘‘प्रशासन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार में सेवारत प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है”।

अधिकारियों को लिखे पत्र में राज्यपाल ने लिखा है, ‘‘मैं चाहता हूं कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज सुनिश्चित करने के लिए इन निर्देशों का पूर्ण रूप में पालन किया जाए जोकि समय की मांग है। आशा है कि आप में से प्रत्येक अपने साथ कार्यरत अधिकारियों तक भी यह संदेश पहुँचाएंगे”। राज्यपाल द्वारा अधिकारियों को लिखे पत्र के साथ ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ पर प्रधानमंत्री जी के संबोधन की प्रति संलग्न की गई है।

Exit mobile version