Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

27 अक्तूबर से सजेगा हॉकी का महाकुंभ; CM Mann मान करेंगे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन

October 23, 2026

27 अक्तूबर से सजेगा हॉकी का महाकुंभ; CM Mann मान करेंगे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन

जालंधर : जालंधर पहुंची जापान की टीम का पारंपरिक पंजाबी अंदाज में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। टीम के कार्यवाहक मुख्य कोच योशीहिरो अनाई ने पंजाब सरकार और स्थानीय लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य-सत्कार की सराहना की। खेलों की दुनिया में पंजाब एक नया इतिहास रचने जा रहा है। 27 अक्तूबर से जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब पंजाब सरकार, हॉकी इंडिया और हॉकी पंजाब के साझा प्रयासों से राज्य में इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पंजाब के खेल प्रेमियों और हॉकी प्रशंसकों में खासा उत्साह है। टूर्नामेंट के लिए सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम को नया रूप देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस किया गया है।

हॉकी पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अमरीक सिंह पंवार ने कहा कि यह टूर्नामेंट आने वाली पीढ़ी और उभरते हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनेगा। विभिन्न देशों की टीमों का जालंधर पहुंचना शुरू हो गया है। जापान की पुरुष हॉकी टीम यहां पहुंचकर अभ्यास में जुट गई है, जबकि मलेशिया सहित अन्य टीमों के भी पहुंचने का सिलसिला जारी है। खुद हॉकी खिलाड़ी रहे अमरीक सिंह पंवार ने कहा कि जिस धरती पर हमारे खिलाड़ी पले-बढ़े, उसी मिट्टी पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुकाबला करते देखना सपने के सच होने जैसा है।

जालंधर पहुंची जापान की टीम का पारंपरिक पंजाबी अंदाज में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। टीम के कार्यवाहक मुख्य कोच योशीहिरो अनाई ने पंजाब सरकार और स्थानीय लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य-सत्कार की सराहना की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर हुए स्वागत ने पूरी टीम का दिल जीत लिया। पंजाबी खाने के बारे में पूछे जाने पर अनाई ने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी उन्हें इसे चखने का मौका नहीं मिला है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि पंजाबी खाना बेहद स्वादिष्ट होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि कप्तान मासाकी ओहाशी की अगुवाई में जापानी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, ताकि जालंधर के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों को रोमांचक हॉकी मुकाबले देखने को मिलें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें