
The guilty officer should be dismissed : जालंधर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग विजय सांपला ने कहा कि पंजाब सरकार नगर निगम एवं नगर परिषदों के कर्मचारियों के साथ लगातार धोखा और विश्वासघात कर रही है। सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों को पक्का करने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज वही कर्मचारी अपने हकों के लिए सड़कों पर धरने देने को मजबूर हैं।
नगर निगम एवं नगर परिषदों के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर सफ़ाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम होशियारपुर (रजि.) के अध्यक्ष करनजोत आदिया, उपाध्यक्ष सोमनाथ आदिया तथा विक्रमजीत बंटी के नेतृत्व में चल रहे धरना-प्रदर्शन में आज विजय सांपला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन किया। इस अवसर पर विजय सांपला ने बरनाला में अपने अधिकारों की मांग कर रहे सफाई कर्मचारियों पर किए गए पुलिस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी जायज़ मांगें उठा रहे कर्मचारियों पर लाठियां बरसाना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार को शोभा नहीं देता। यह घटना पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी और दमनकारी मानसिकता को उजागर करती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...