Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर तस्कर द्वारा बनाए गए मकान को गिराया

July 18, 2025

पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर तस्कर द्वारा बनाए गए मकान को गिराया

अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब से नशे के खात्मे के लिए शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान के तहत पंचायत विभाग ने पुलिस की मदद से रमदास थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भूरे गिल में गगनदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी का अवैध रूप से बना मकान ज़ब्त कर लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए ज़िला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह ने बताया कि उक्त गगनदीप सिंह के खिलाफ पंजाब के विभिन्न ज़िलों में विभिन्न धाराओं के तहत 6 मामले दर्ज हैं और उसने गांव भूरे गिल की पंचायती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके अपना मकान बनाया था।

इस संबंध में गांव की पूरी पंचायत और सरपंच ने इसके खिलाफ प्रशासन को स्पोर्ट दिया और बीडीपीओ रामदास से मदद मांगी और वीरवार को बीडीपीओ रामदास पवन कुमार ने पुलिस की मदद से मकान को ढहा दिया और उसका कब्ज़ा बीडीपीओ रामदास के माध्यम से गांव की पंचायत को दे दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस नशे के खात्मे के लिए नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर एएस आदित्य वारियर ने कहा कि गगनदीप सिंह फरार चल रहा है।

यह मकान गगनदीप सिंह ने नशे की काली कमाई से बनवाया था, इसलिए तय समय पर इस मकान को खाली कराकर पंचायत को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि गगनदीप सिंह जैसे अन्य नशा तस्करों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि वे या तो बुरा काम छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन जिएं, फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें। आने वाले दिनों में ऐसे अन्य नशा तस्करों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- मोगा सरपंच हत्याकांड में बड़ा अपडेट: पुलिस ने 4 आरोपी किए गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें