Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन्वैस्टमैंट का झांसा देकर मकान मालिक को लगाया 45 लाख रुपए का चूना

August 4, 2025

इन्वैस्टमैंट का झांसा देकर मकान मालिक को लगाया 45 लाख रुपए का चूना

लुधियाना : इन्वैस्टमैंट का झांसा देकर दंपति ने मकान मालिक को ही 45 लाख रुपए का चूना लगाया और किराया भी नहीं दिया। थाना डेहलों की पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान जलवायु एन्क्लेव, एस.ए.एस. नगर निवासी समर्पित आहूजा और उसकी पत्नी नेहा आहूजा के रूप में हुई है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने यह मामला गांव भुट्टा, डेहलों के रहने वाले कर्मपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। कर्मपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों ने उसे झांसे में लिया और प्रॉपर्टी किराए पर ली। यहां उन लोगों ने विजन इन्वैस्टमैंट के नाम पर ऑफिस खोला और उसे झांसे में लेकर 45 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने न तो उसके रुपए वापस किए और न ही उसका किराया ही दिया।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में आज हनी सिंह का कॉन्सर्ट, कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें