अमृतसर: थाना इस्लामाबाद के अंतर्गत आते इलाका आदर्श नगर में एक बदमाश द्वारा अवैध हथियार से एक सप्ताह पहले रात को फायरिंग की गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को थाना इस्लामाबाद की पुलिस द्वारा आरोपी चंदन कुमार को एनकाउंटर के दौरान गोली मार कर घायल किया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा शनिवार शाम को मौके पर पहुंच कर एनकाऊंटर वाली जगह का जायजा लिया गया। विक्रम शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह दशमेश नगर कोट खालसा में रहता है। उसके दोस्त पवन कुमार के घर में शनिवार 14 दिसंबर की रात को जागरण था।
ये भी पढ़ें: Instagram पर 10k views से कमाई कैसे होती है?
मैं अपने दोस्त के घर आदर्श नगर जागरण में शामिल होने के लिए गए थे। रात को उन्होंने देखा वहां पर गुलशन नाम का लड़का बुजुर्ग व्यक्ति के साथ झगड़ा कर रहा था। उन्होंने झगड़ा छुड़ाने का प्रयास किया तो वहां पर गुलशन का भतीजा चंदन शर्मा आ गया। चंदन शर्मा निवासी आदर्श नगर कोट खालसा अपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसके पास अवैध पिस्तौल था। चंदन शर्मा ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही देर रात एडीसीपी सिटी वन विशालजीत सिंह, एसीपी सैंट्रल जसपाल सिंह और थाना इस्लामाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घायल विक्रम शर्मा के बयान दर्ज कर केस दर्ज किया गया।
इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। रविवार की सुबह जब पुलिस आरोपी का पीछा कर रही थी तो आरोपी एक्टिवा पर फरार हो गया। जब वह फरार हो रहा था तो आदर्श नगर इलाके में बिल्लू नाम के युवक के साथ उसकी एक्टिवा टकरा गई। फिर से अपनी अवैध पिस्टल से गोली चला दी। गोली बिल्लू की टांग में लगी और वह घायल हो गया। उसके बाद भागते समय आरोपी ने सोनिया निवासी रामनगर कॉलोनी इस्लामाबाद को भी एक्टिव से टक्कर मार दी। सोनिया भी घायल हो गई। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया इस मामले में थाना इस्लामाबाद में चंदन शर्मा और गुलशन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। गुलशन कुमार को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें: Health: “तनाव और चिंता को अलविदा कहें, बिना दवा – जानें बिब्लियोथेरेपी के फायदे!”
मुख्य आरोपी चंदन शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी थी। शनिवार 20 दिसंबर की शाम को पुलिस द्वारा आरोपी चंदन शर्मा को पकड़ने के लिए उसका पीछा कर रही थी। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। मौके पर एक विदेशी पिस्तौल बरामद किया गया है। पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...