Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ नवनिर्वाचित मेयर 11 फरवरी को बुलाएंगे अपने कार्यकाल की पहली सदन बैठक

चंडीगढ़ : नवनिर्वाचित मेयर सौरभ जोशी ने अपने कार्यकाल की पहली सदन बैठक 11 फरवरी को बुला ली है। यह बैठक वर्ष 2026 की भी पहली सदन बैठक होगी। मंगलवार को इस संबंध में नगर निगम की ओर से बैठक का नोटिस जारी कर दिया गया। बजट बैठक या सिर्फ प्रस्ताव स्थिति स्पष्ट नहीं हालांकि, नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि 11 फरवरी को होने वाली बैठक विशेष रूप से बजट पर आधारित होगी या केवल प्रस्तावों तक सीमित रहेगी।

आम तौर पर केंद्र सरकार द्वारा आम बजट पेश किए जाने के बाद नगर निगम अपने बजट सत्र की बैठक बुलाता है। केंद्र सरकार ने 1 फरवरी को आम बजट पेश किया, जिसमें चंडीगढ़ नगर निगम को नए वित्त वर्ष के लिए 850 करोड़ रुपये की ग्रांट दी गई है। यह ग्रांट क्वार्टरली आधार पर जारी की जाएगी। हर साल आम बजट के बाद नगर निगम अपनी बजट बैठक में अनुमानित बजट सदन से पारित कराकर उसे प्रशासन के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजता है।

Exit mobile version