Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेयर का कड़ा संदेश : शहर की 200 सड़कें कितने समय में बनेंगी, सुनिश्चित करें ठेकेदार

March 7, 2026

मेयर का कड़ा संदेश : शहर की 200 सड़कें कितने समय में बनेंगी, सुनिश्चित करें ठेकेदार

जालंधर: शहर में करीब छोटी और बड़ी सभी सड़कें मिलाकर करीब 200 सड़कों का निर्माण कार्य रुका हुआ है। सर्दियों के कारण तारकोल के प्लांट बंद होने से यह निर्माण कार्य रुक गया था जिस कारण शहर की जनता को टूटी सड़कों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सैकड़ों शिकायतें मिलती रहीं हैं। इसी बात को लेकर मेयर वनीत धीर शुक्रवार को बिल्डिंग एंड रोड्स (बी एंड आर.) ब्रांच की बैठक में अधिकारियों और ठेकेदारों पर खूब भड़के।

मेयर को इस बात पर ज्यादा गुस्सा था कि कई महीनों से गलियों और सड़कों का निर्माण नहीं हो पा रहा है जिस कारण शहर की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेयर वनीत धीर ने कड़े शब्दों में कहा है कि उन्हें सोमवार तक लिस्ट दी जाए कि कौन सी सड़क कब बननी शुरू होगी और कब तक वह पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इतना ही नहीं अभी कुछ ठेकेदार जो बैठक में शामिल नहीं थे उनके साथ कल फिर बैठक होने की संभावना है ताकि सड़कों का निर्माण कार्य जल्दी और तेजी से शुरू हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें