Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिकायत मिली, रात विधायक ने मौके पर पहुंचकर सीवर खुलवाया

August 30, 2026

शिकायत मिली, रात विधायक ने मौके पर पहुंचकर सीवर खुलवाया

The MLA got the sewer opened at night : अमृतसर। गुरबख्श नगर और आसपास के इलाकों में सीवरेज ब्लॉक की समस्या की शिकायत मिलने पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय गुप्ता देर रात 11 बजे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को तुरंत बुलाकर मशीनरी के जरिए सीवरेज सफाई का काम शुरू करवाया। विधायक के निर्देश पर गुरबख्श नगर और नवाकोट क्षेत्र में सीवरेज डिसिल्टिंग का काम लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पहले किशनकोट क्षेत्र की सीवरेज  व्यवस्था ठीक करवाई गई। विधायक डॉअजय गुप्ता ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए की इसके उपरांत  गुरबख्श नगर और नवाकोट क्षेत्र में सीवरेज डिसिल्टिंग लगातार  जारी रखा जाए जब तकइन क्षेत्रों में सीवरेज की पूरी तरह से सफाई हो जानी चाहिए। इन क्षेत्रों में आज रात्रि भी सीवरेज डिसिल्टिंग  जारी रहेगी। क्षेत्र के लोगों ने देर रात्रि को इलाके में पहुंचे विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद किया।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर  लोगों की समस्याओं को दूर करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा जब भी उनको कोई समस्या बताई जाती है, उसका हल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना और विकास कार्य करवाने के लिए वचनबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें