साफूवाला में लोक मिलनी, विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

The MLA listened to the problems. : मोगा। विधानसभा हलका मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने गांव साफूवाला में आयोजित लोक मिलनी के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।
उन्होंने सड़क, पानी, बिजली और सफाई से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाते हुए पंजाब सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने “पंजाब का एक ही नारा—भगवंत मान सरकार दोबारा” का संदेश भी दिया। सरकार का मुख्य उद्देश्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और प्रत्येक वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।लोक मिलनी के दौरान गांववासियों ने सड़क, पानी, बिजली, सफाई तथा अन्य स्थानीय जरूरतों से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। डॉ. अरोड़ा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके जल्द एवं उचित समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि लोक मिलनी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के बीच सीधा संपर्क कायम होता है तथा जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास की रफ्तार को लगातार आगे बढ़ा रही है।विधायक ने कहा कि पंजाब की तरक्की, खुशहाली और बेहतर भविष्य के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाते हुए कहा कि पंजाब में विकास और जनसेवा की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए “पंजाब का एक ही नारा—भगवंत मान सरकार दोबारा” का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
