Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानसून की रफ्तार होगी तेज, दो दिन के भीतर बारिश का अलर्ट

July 28, 2026

मानसून की रफ्तार होगी तेज, दो दिन के भीतर बारिश का अलर्ट The monsoon will pick up pace : लुधियाना। पंजाब में मानसून की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर, कई ऐसे इलाके भी हैं जहां अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इन क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी और तेज़ धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर चिपचिपी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग बेसब्री से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

अगले 48 घंटे में बारिश के आसार

इसी बीच मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पवनीत किंगरा ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। उनके अनुसार, मानसूनी सिस्टम एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं, जिसके चलते राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। यदि यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो लंबे समय से उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फसलों के लिहाज से लाभदायक साबित होगी।

बारिश के बीच सेहत का रखें ध्यान

यह भी कहा 2 दिन के लिए IMD की ओर से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए पीला और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है दिन रात का तापमान नॉर्मल चल रहा है कहा कि हवा में मास्टर होने से उमस बढ़ जाती है, साथ में जब जिक्र किया कि यह मानसून मौसम किसानों के लिए काफिला है बंद है क्योंकि बारिश में चावल की फसल को यह मौसम बढ़िया माना जाता है, मौसम विभाग से जब कहा गया है कि इस बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि बादल बदलते मैं लोग जहां बच्चे कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं साथ में अगर आपको कोई जरूरी काम हो तभी वह बाहर जाएं जहां फिर जरूरी काम हो तो ही यात्रा करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें