Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

आए नवरात्रे माता के : चैत्र नवरात्र आज से, शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

March 19, 2026

आए नवरात्रे माता के : चैत्र नवरात्र आज से, शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

जालंधर : शक्ति आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्र आज 19 मार्च से शुरू हो रहा है। नवरात्रों के उपलक्ष्य में भक्तों ने शहर में जाकर नवरात्रों की पूजा सामग्री की खरीदारी पूर्ण रूप से कर ली है। मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना शहर के विभिन्न मंदिरो में होगी। शहर के प्रमुख देवी मंदिर सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में मां के नवरात्र के अवसर पर महानगर के सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। पहले दिन मां दुर्गा की पहली शक्ति देवी शैलपुत्नी की पूजा अर्चना की जाएगी।

नवरात्र पर महानगर के सभी मंदिरों को रंगबिरंगी रोशनियों से सजा दिया गया है। इसके लिए सभी मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों ने अपने मंदिरों को सुंदर लाइटों, फूल-मालाओं से सजाने का कार्य पुरा कर दिया है। इस बारे सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रधान शीतल विज, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज, वरिष्ठ उप प्रधान ललित गुप्ता, कैशियर पविंदर बहल ने बताया कि सारा दिन मंदिर की संकीर्तन मंडली व मां भक्तों द्वारा महामाई का गुणगान चलेगा।

आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला में ठहरने के लिए सुविधा दी गई है और लंगर हाल में सारा दिन व्रत का लंगर चलता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए फल-फ्रूट व सील का प्रसाद मंदिर में वितरित होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन का मंदिर को पूर्ण रूप से सहयोग मिला है। प्रधान शीतल विज, महासचिव राजेश विज ने बताया कि शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से 25 मार्च को निकलने वाली श्रीराम नवमी शोभा यात्रा एवं मां के चल रहे पावन नवरात्रों के अवसर पर 19 से 24 मार्च तक नवरात्रों की हर शाम मां के नाम भजन संध्या करवाई जाएगी

जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार 19 मार्च को गायक जतिन अग्रवाल एंड पार्टी, 20 को महंत शौरी चंचल एंड पार्टी, 21 को गायक रमेश जालंधरी एंड पार्टी, 22 को गायक मास्टर सलीम एंड पार्टी, 23 को गायक राज कुमार सहगल एंड पार्टी व 24 मार्च को गायक रोशन प्रिंस एंड पार्टी रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक मां भगवती का गुणगान करेंगे। सभी भजन संध्या मां त्रिपुरमालिनी के दरबार के समक्ष की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें