Site icon Dainik Savera Times

निगम हटवाएगा दीवारों से पोस्टर, बैनर; पुलिस दर्ज करेगी FIR

लुधियाना: शहर में जहां देखो दीवारें पोस्टर, बैनर व वॉल राइटिंग से खराब हैं। जिसका मन करता है, वह दीवारों पर खुद के या संगठन के प्रचार के लिए आयोजनों के पोस्टर लगा जाता है। नगर निगम की टीमें पोस्टर, बैनर उतार भी देती हैं तो तो दूसरे दिन वहां पर फिर पोस्टर लग जाते हैं। यहां तक लोगों को रास्ता दिखाने के लिए बनाए गए दिशासूचक बोर्ड तक नहीं छोड़े हैं। इन्हें भी बड़े-बड़े पोस्टरों से ढक दिया गया है, फिर चाहे लोग रास्ता भटकते हैं तो भटक जाए लेकिन इन्हें तो अपने प्रचार व वाहवाही से मतलब है लेकिन अब ये लोग सुधर जाएं क्योंकि अब यह वाहवाही उन्हें महंगी पड़ने वाली है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, सड़कें बंद, श्रीनगर एयरपोर्ट से 50 उड़ानें रद्द

डीसी ने पुलिस कमिश्नर को पिब्लक दीवारों, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रॉपर्टी पर बिना इजाज़त पोस्टर, ग्रैफिटी, बैनर, दीवार पर लिखावट और इसी तरह की गतिविधियों के ज़रिए नुक्सान पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने को कह दिया है। डीसी ने कहा कि पब्लिक प्रॉपर्टी को नुक्सान पहुंचाना एक गंभीर अपराध है और उन्होंने सभी निवासियों, ऑर्गेनाइज़ेशन को चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के ख़िलाफ़ बिना किसी छूट के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version