
पटियाला: नगर की लैंड ब्रांच टीम ने आज शहर के कई इलाकों में कारवाई करते हुए फुटपाथ सहित सरकार स्थानों पर लगी हुई रेहड़ियां व फड़ियों को हटा दिया है। साथ ही उनको चेतावनी दी है कि अगर वह फिर से अपनी रेहड़ी अथवा फड़ी उक्त स्थान पर लगाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आज की कार्रवाई निगम लैंब ब्रांच के एसडीओ मनीश पुरी की देखरेख में हुई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम अब शहर की सरकारी जमीन पर किए अवैध कब्जों को लेकर सख्तहो गया है। अकसर देखा गया है कि ख्राने पीने की रेहड़ियां अथवा अवैध कब्जे मुख्य सड़कों पर किए जा रहे हैं।
खाने पीने की सामग्री खरीदने के लिए लोग अपने वाहन सड़कों पर पार्क कर देते हैं, जिसके चलते वहां से गुजरने वाले हर आम व खास व्यक्ति को परेशानी ङोलनी पड़ती है। इस लिए अधिकारियों के आदेश पर आज की करवाई की जा रही है। आज टीम सदस्यों ने फव्वारा चौक से लेकर लीला भवन तक, फैक्ट्री एरिया व रेलवे स्टेशन के आसपास का इलाका, त्रिपड़ी टाउन के मुख्य बाजार सहित राजपुरा रोड बड़ी नदी के आसपास काफी रेहड़ियां आन रोड पर लग हुई हैं। उनको वहां से हटाकर चेतावनी दी गई है। अगर फिर भी वह नहीं हटे तो उनका सामान जबू्त किया जाएगा।