Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर निगम की तहबाजारी टीम ने झुग्गियों और दुकानों पर की कार्रवाई

October 28, 2025

नगर निगम की तहबाजारी टीम ने झुग्गियों और दुकानों पर की कार्रवाई

जालंधर: नगर निगम की तहबाजारी टीम ने आज गुरु नानकपुरा और जीटीबी नगर में अवैध कब्जों पर जबरदस्त कार्रवाई की। तहबजरी टीम ने गुरु नानकपुरा में लंबे समय से बनी अवैध झुग्गियों को आज हटा दिया हालांकि इस दौरान उन्हें वहां के लोगों का विरोध का सामना भी करना पड़ा और कई जगह झुग्गियों वालों ने निगम कर्मचारियों की मिन्नतें भी की ताकि उनका आशियाना न उजड़े। तहबाजारी की टीम ने उनकी कच्ची झुग्गियों की तिरपालें हटा दी, सामान को इधर उधर फैंक दिया ताकि दोबारा झुग्गियां न बनाई जा सकें।

नगर निगम को काफी समय से शिकायतें आ रही थी कि झुग्गियों को हटाया जाए। ऐसे में आज तहबजरी की टीम ने एक्शन लेते हुए वहां से झुग्गियों को हटा दिया। वहीं दूसरी ओर गुरु तेग बहादुर नगर में भी कई सब्जी की अवैध फाड़ियों और दुकानों को नगर निगम की तहबाजारी टीम ने हटा दिया। इनके खिलाफ भी काफी समय से शिकायतें पहुंच रही थी। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि तहबाजारी की टीम आगे भी इस तरह की कार्रवाई करती रहेगी ताकि शहर से अवैध कब्जा को हटाया जा सके।

ये भी पढ़ें : ‘हमें कम मत आंकिए’, अन्‍य देशों की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच ईरान का कड़ा संदेश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें