Site icon Dainik Savera Times

मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी सुलझी , हिंदू संगठनों ने की CM Mann का किया धन्यवाद

पंजाब के एक स्थानीय मंदिर से 15 अगस्त को चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे. लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया था. अब चोरी के करीब एक हफ्ते बाद इस घटना में शामिल 5 आरोपियों की पहचान हो गई है. पुलिस ने इनमें से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों में एक सुनार भी शामिल है. इस सुनार ने चोरी की गई चांदी को पिघलाकर नए आभूषण बनाए थे. 3 किलो 630 ग्राम चांदी का सामान बरामद हुआ है. इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया है।

Exit mobile version