Site icon Dainik Savera Times

क्रिसमस के उपलक्ष्य में आज निकाली जा रही शोभायात्रा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, देखें

जालंधर: क्रिसमस के उपलक्ष्य में आज निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि शोभायात्रा वाला रूट आज इस्तेमाल न किया जाए। क्रिश्चियन भाईचारा जालंधर की तरफ से जितेंद्र सरोवर पास्टर के नेतृत्व में मंगलवार को चर्च ऑफ साइंस एंड वंडर्स नकोदर रोड नजदीक टीवी टावर खांबड़ां कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रूट प्लान जारी किया गया है।

शोभा यात्रा चर्च ऑफ साइंस एंड वंडर्स नकोदर रोड हमरा कॉलोनी से शुरू होकर जीटी रोड खांबड़ां, वडाला चौक, श्री गुरु रविदास चौक, अड्डा भार्गव कैंप, डॉक्टर बी आर आंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, कंपनी बाग चौक, लव-कुश चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, खिंगरां गेट, अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, से होते हुए पटेल चौक में समाप्त होगी।

शोभा यात्रा में भारी गिनती में संतों के शामिल होने की संभावना है इसलिए जालंधर से नकोदर शहर को आने – जाने वाले ट्रैफिक की सहूलियत के लिए ट्रैफिक नकोदर रोड से प्रतापपुरा, सीटी इंस्टीट्यूट क्यूरो मॉल, नकोदर से जालंधर शहर आ-जा सकते हैं जबकि हैवी व्हीकल के लिए ट्रैफिक नकोदर पुली से जंडियाला की तरफ जमशेर और मैकडॉनल्स से रामा मंडी की तरफ डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा जालंधर से नकोदर जाने वाली ट्रैफिक पीएपी से होते हुए रामा मंडी चौक से हवेली क्रॉस करके जीएनए चौक से होते हुए मैकडॉनल्ड्स से अंदर जाते नए रास्ते से जमशेर और जंडियाला की तरफ से नकोदर की तरफ डायवर्ट किया गया है।

Exit mobile version