Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नकली पुलिस कर्मी बन घूम रहा था व्यक्ति, सच्चाई सामने आने पर कहा…

November 14, 2023

नकली पुलिस कर्मी बन घूम रहा था व्यक्ति, सच्चाई सामने आने पर कहा…

जालंधर (पंकज): जालंधर के मखदूमपुरा में एक व्यक्ति की वीडियो सामने आई है, जिसने पंजाब पुलिस की वर्दी पहनी हुई है। नकली पुलिस कर्मी बन घूम रहा यह व्यक्ति नेपाली है और आबादपुरा का रहने वाला है। इसका नाम विष्णु थापा है। नशे में धुत यह व्यक्ति एक ऑटो वाले को रोककर उसका चालान काटने की धमकी दे रहा था। लोगों ने इसका विरोध भी किया। नकली पुलिस बन घूम रहे व्यक्ति ने वीडियो में सभी से माफी भी मांगी है। जानकारी के अनुसार उसने यह वर्दी अपने भाई हरि बहादुर की पहनी है।

उसने बताया कि वह स्कूल से बेटे को लेने के लिए आया था। उसने कहा कि उसे वर्दी पहनने का बहुत शौंक है जिस वजह से उसने अपने भाई की वर्दी पहन ली। ऐसे में नकली पुलिस की वर्दी पहनकर वह कोई घटना को अंजाम दे सकता है। मामले को तूल पकड़ता देख विष्णु ने मीडिया के सामने अपनी वर्दी उतार दी और सभी से माफ़ी मांगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें