Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री दरबार साहिब के लंगर हॉल में AC प्लांट की पाइपें चोरी करने वाला गिरफ्तार

September 9, 2024

श्री दरबार साहिब के लंगर हॉल में AC प्लांट की पाइपें चोरी करने वाला गिरफ्तार

अमृतसर: सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर हाल में ए.सी. प्लांट लग रहा है। चोरों ने वहां पर लगाई गई कॉपर की पाइपें चुरा ली। पुलिस चौकी गलियारा दोबारा इस मामले में कार्रवाई करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ रमन निवासी गांव जेठूवाल के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कॉपर की पाइप बरामद की गई है। गुरमीत सिंह निवासी गांव नंगल पन्नुआं ने पुलिस को बताया कि वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में नौकरी करता है। इस समय श्री दरबार साहिब के लंगर हाल में बिजली विभाग का इंचार्ज है। लंगर हाल में लगी लाइटें, पंखे, ए.सी. और कूलर के अलावा इलैक्ट्रॉनिक मशीनों की देखभाल की जिम्मेदारी उसकी है।

श्री दरबार साहिब के लंगर हाल में ए.सी. का प्लांट लग रहा है। मोहाली की कंपनी को ठेका दिया गया है। कंपनी द्वारा ए.सी. यूनिट को शुरू करने के लिए तांबे की पाइपों की सप्लाई की गई है। यह पाइपें काफी महंगी हैं। 6 सितंबर को जब लंगर हाल की छत पर पहुंचे तो देखा 120 मीटर लंबी अलग-अलग साइज की कॉपर की पाइपें चोरी हो गई हैं। थाना कोतवाली में केस दर्ज करवाया गया है। इसके बाद पुलिस चौकी गलियारा द्वारा मामले की जांच शुरू की गई। इंचार्ज परमजीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए रमनदीप सिंह उर्फ रमन पुत्न हरजिंदर सिंह निवासी गांव जेठूवाल नजदीक नहर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरीशुदा 8 मोटी तांबे की पाइप व 9 पतली पाइप बरामद की गई हैं। आरोपी से कुल 17 कॉपर की पाइपें बरामद की गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें