अमृतसर: नवरात्रों पर शहर में अमन और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूरे शहर में पुलिस की पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा निर्धारित टी पॉइंट पर नाकाबंदी की गई है। इसके अलावा पैट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई है। जो शहर के अलग-अलग इलाकों में पैट्रोलिंग कर रही है। शनिवार को शहर में वीआईपी मूवमेंट थी। मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान समेत कई प्रमुख लोग गुरु नगरी अमृतसर में पहुंचे।
शाम को पंजाबी गायक सरताज सिंह की नाइट अमृतसर में थी इसके चलते दूर-दूर से लोग अमृतसर पहुंचे थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर दोबारा शहर में सुरक्षा प्रबंध को कड़े करने का आदेश दिया था। इसके चलते स्पेशल पुलिस टीमों द्वारा पूरे शहर में सर्च ऑपरेशन चलाए गए। नाकाबंदी कर वाहनो के साथ-साथ संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले बाजरो में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की शहर में अमन और कानून व्यवस्था को कायम रखें। किसी प्रकार की अफवाह पर विश्वास ना करें।

