Site icon Dainik Savera Times

आंगनवाड़ी में 1016 मेन, 129 मिनी वर्करों एवं 4569 हैल्परों के पद भरने की प्रक्रिया आरंभ: मंत्री Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के नौजवानों को रोज़गार मुहैया करवाने की नीति के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से 1016 आंगणवाड़ी वर्करों (मेन), 129 मिनी आंगणवाड़ी वर्करों और 4569 आंगणवाड़ी हैल्परों के पद भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब राज्य के आंगणवाड़ी सैंटरों को सुचारू ढंग से चलाने के लिए आंगणवाड़ी वर्करों (मेन), मिनी आंगणवाड़ी वर्करों और आंगणवाड़ी हैल्परों के पद भरने के लिए विज्ञापन जारी करके आवेदनों की माँग की गई है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन पदों सम्बन्धी विस्तृत सूचना और शर्तें विभाग की वैबसाईट www.sswcd.punjab.gov.in और सम्बन्धित ज़िले की वैबसाईट पर उपलब्ध है। इसके इलावा और जानकारी के लिए सम्बन्धित ज़िला प्रोग्राम अधिकारी या बाल विकास प्रोजैक्ट अधिकारी के दफ़्तर के साथ संपर्क किया जा सकता है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि योग्य उम्मीदवारों की तरफ से आवेदन-पत्र केवल इलाके से सम्बन्धित बाल विकास प्रोजैक्ट अधिकारी को दस्ती या रजिस्टर्ड पोस्ट (आफ़लाईन विधि) के द्वारा 9 मार्च 2023 को शाम 5.00 बजे तक भेजे जा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version