Site icon Dainik Savera Times

समाना में कौमी इंसाफ मोर्चा ने रैली निकाल बंदी सिंहों की रिहाई मांगी

समाना: कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का असर आज समाना शहर में भी देखने को मिला। बंद के मद्देनजर शहर के सभी प्रमुख बाजारों समेत कई स्थानों पर खुली दुकानों को पुलिस प्रशासन द्वारा बंद करवाया गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। वहीं कौमी इंसाफ़ मोर्चा द्वारा शहर में रैली निकाली गई और और बंदी सिंहों को रिहाई की मांग की गई और पटियाला रोड पर धरना देकर नारेबाज़ी की गई और सड़क को जाम कर दिया गया।

समाना के बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक पर डीएसपी समाना फतेह सिंह बराड़, एसएचओ सिटी समाना जसविंदर सिंह और एसएचओ सदर थाना समाना अजय परोचा भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखी गई। दो बजे के बाद दुकानें खुलना शुरू हो गई लेकिन ग्रामीण मंडी होने के कारण ग्राहक नदारद रहे और शाम खाने पीने की दुकानें और कार्ट पर रोज़ाना की तरह भीड़ देखी गई बंद शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ।

Exit mobile version