जालंधर : सजाएं पूरी होने के बावजूद लंबे समय से जेलों में बंद ‘बंदी सिंहों’ की रिहाई की मांग को लेकर ‘कौमी इंसाफ मोर्चा’ द्वारा दिए गए पंजाब बंद के आह्वान को जालंधर शहर में भरपूर समर्थन मिला। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित यह बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण और कामयाब रहा। आम लोगों, दुकानदारों और विभिन्न संगठनों ने इस मांग का समर्थन करते हुए अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे।
विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और किसान संगठनों के नेताओं ने सुबह से ही गुरु नानक मिशन चौक में धरना दिया।
इस दौरान भाई जसपाल सिंह (राज नगर) के जत्थे ने रसबिन्ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। विभिन्न वक्ताओं ने धरने को संबोधित करते हुए सरकारों से बंदी सिंहों की तुरंत रिहाई की मांग की। युवाओं के जत्थों ने शहर के अलग-अलग बाजारों में जाकर दुकानदारों से विनम्रतापूर्वक बंद के दिए गए समय तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के हलका उत्तरी के प्रभारी हरिंदर सिंह ढींडसा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा के नेतृत्व में लम्मा पिंड क्षेत्र से एक जत्था रवाना हुआ।
इस जत्थे ने उत्तरी हलके के विभिन्न मार्गों पर जाकर दुकानदारों से पंजाब बंद का समर्थन करने की अपील की। ‘कौमी इंसाफ मोर्चा’ के कन्वीनर पाल सिंह फ्रांस ने बंद की सफलता पर समस्त राजनीतिक पार्टियों, धार्मिक, सामाजिक, किसान संगठनों, संगत और पंजाब प्रेमियों का धन्यवाद किया। इस प्रदर्शन में अकाली दल (बादल) से इकबाल सिंह ढींडसा, चरणजीव सिंह लाली, सुखमिंदर सिंह राजपाल, मनिंदर सिंह गुंबर, मनबीर सिंह अकाली, अमरबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह सचदेवा, हरप्रीत सिंह सचदेवा, तजिंदर सिंह प्रिंस, हरमिंदर सिंह सियाल, कुलजीत सिंह चावला, विजय सिंह, नरिंदर सिंह (लक्की खालसा) आदि शामिल हुए।
इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (मान) के जिला अध्यक्ष सुखजीत सिंह डरोली, शिरोमणि अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के अध्यक्ष महिंदर सिंह बाजवा, उपाध्यक्ष अमरीक सिंह, महासचिव भान सिंह, समूह सिंह सभाओं के प्रमुख जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, कंवलजीत सिंह ओबेरॉय, मनजीत सिंह ठुकराल, कंवलजीत सिंह सचिव, हरजोत सिंह लक्की, गुरबख्श सिंह जुनेजा, दविंदर पाल सिंह सैनी, सुखदेव सिंह गांधी, गुरमीत सिंह बिट्टू, जसकीरत सिंह जस्सी, जगदीप सिंह (सोनू संधड़), जुगिंदर सिंह रोगी, मोहन सिंह (अनाऊंसर) मौजूद थे।
सिख तालमेल कमेटी के नेता तजिंदर सिंह परदेसी, हरप्रीत सिंह नीटू, गुरदीप सिंह (कालिया कॉलोनी), हरप्रीत सिंह सोनू, कमलजीत सिंह कम्मा, हरनेक सिंह नेकी, परदीप सिंह विक्की, कमलजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, बलविंदर सिंह के साथ-साथ आगाज एन.जी.ओ. के परमप्रीत सिंह विट्टी, अमरजीत सिंह मंगा, आवाज-ए-कौम के हरजिंदर सिंह जिंदा, मनजीत सिंह करतारपुर, जतिंदर पाल सिंह मजैल, बलदेव सिंह (गतका मास्टर), और इंटरनैशनल सिख काऊंसिल के मनदीप सिंह मिट्ठू, मनप्रीत सिंह गाबा, हरजीत सिंह बाबा, अमरप्रीत सिंह (बस्ती शेख) सहित बड़ी संख्या में नेता व संगत उपस्थित थी।
उत्तरी हलके के प्रदर्शन में भजन लाल चोपड़ा (अध्यक्ष एस.सी. विंग), सतिंदर सिंह पीता, जगजीत सिंह खालसा, महिंदर सिंह जंबा, मेजर सिंह काहलों, करतार सिंह बिल्ला, जगदीप सिंह बिरदी, सतपाल सिंह नीलामहल, दलजीत सिंह लम्मा पिंड, सुरिंदर सिंह राज, तरलोचन सिंह, गुरसेवक सिंह गिल, फुम्मन सिंह लम्मा पिंड, गुरचरण सिंह, शेर सिंह बाजवा, बाल किशन बाला, रजिंदर कुमार, लाल चंद, शाम लाल, राजवीर सिंह खालसा, बहादुर सिंह, जतिंदर सिंह रिंका, दिलबाग सिंह, गुणताज सिंह ढींडसा, अमरजीत सिंह लम्मा पिंड, चमकौर सिंह, देवराज सुमन और अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

