Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरी शपथ से पहले 24000 युवाओं का रिजल्ट घोषित होगा : CM Nayab Saini

October 17, 2024

मेरी शपथ से पहले 24000 युवाओं का रिजल्ट घोषित होगा : CM Nayab Saini

चंडीगढ़: भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह मंत्री अमित शाह को बताते हुए कहा, ‘जब चुनाव चल रहा था, तब हमने कुछ वादे किए थे क्योंकि हमारे कमीशन (एचएसएससी) के कुछ रिजल्ट तैयार थे। जब आदरणीय मोदी जी ने, आदरणीय नड्डा जी ने हमें इस जिम्मेवारी को दिया तब हमने उस समय एक संकल्प लिया था कि हरियाणा में 50000 नौकरियों को हम बिना पर्ची-खर्ची के देंगे। कुछ नौकरियों के ज्वाइनिंग लेटर हमने दिए मगर कुछ बच्चों के रिजल्ट तैयार किए थे कमीशन ने। जब निकालने लगे तो विपक्षी दल चीफ इलेक्शन कमिश्नर के पास चले गए और उस पर रोक लगी थी। हमने यह अनाउसमेंट किया था कि हम सबसे पहले उन बच्चों को ज्वाइनिंग लेटर देंगे। हम अपनी बात पर पूरा कायम हैं और बच्चों का वह रिजल्ट तैयार है। हमारे 24000 बच्चे हैं। इन 24000 बच्चों का कल ही (17 अक्तूबर) जब शपथ होगा, उनका पूरे का पूरा रिजल्ट कमीशन उसे जारी करदेगा।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों की जीत है। उन्होंने गृह मंत्री को भरोसा दिया कि वे प्रधानमंत्री और उनके 2027 के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में खरा उतरेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें