Site icon Dainik Savera Times

Patiala में महिला डॉक्टर की चेन लूटने वाला लूटेरा 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार

पटियाला में आए दिन लूट और चोरी की घटनाओं से शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। वहीं बीते दिन पटियाला के सेंट पीटर स्कूल के बाहर एक लुटेरे ने महिला डॉक्टर की सोने की चेन छीन ली। महिला डॉक्टर जसलीन कौर दुकान से सामान लेकर बाहर निकली थी तभी मोटरसाइकिल पर आए लुटेरे ने उनकी चेन खींची और फरार हो गया। इस दौरान महिला नीचे गिर गई थी जिससे उसे चोटें भी लगी। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरे को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version