लुधियाना। श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक कलश कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बेगमपुरा से लाई गई मिट्टी के दर्शन-दीदार हर निर्वाचन क्षेत्र और वार्ड में कराए जाएंगे। यह कार्यक्रम लुधियाना में बीजेपी ग्रामीण इकाई की ओर से आयोजित किया था।
बेगमपुरा की पावन मिट्टी का दर्शन अभियान
श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित इस विशेष कार्यक्रम में बेगमपुरा (श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली) से मिट्टी लाई जाएगी और अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों और गांवों में इसके दर्शन-दीदार कराए जाएंगे। आपको बता दें कि श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व उत्साह के साथ मनाया जा सके, इसके लिए हर मंडल के माध्यम से इस कलश को समर्पित किया गया है।
गांव-गांव होंगे मिट्टी के दर्शन
बीजेपी जिला ग्रामीण अध्यक्ष गगनदीप सिंह सैनी कैथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बीजेपी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इसके तहत वाराणसी स्थित जन्मस्थली से मिट्टी लाई गई है ताकि इसे हर घर और गांव तक पहुंचाया जा सके और दर्शन-दीदार कराए जा सकें; साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि एक नगर कीर्तन भी निकाला जाएगा।

