Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

21 मंडलों तक पहुंचे पवित्र कलश, गुरु रविदास जी का संदेश घर-घर तक

August 2, 2026

21 मंडलों तक पहुंचे पवित्र कलश, गुरु रविदास जी का संदेश घर-घर तक The sacred urn reached 21 mandals : अमृतसर। श्री गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली वाराणसी से 29 जुलाई को प्रारंभ हुई पवित्र मिट्टी की राष्ट्रव्यापी यात्रा का एक अगस्त को सुबह चंडीगढ़ पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं प्रमुख संतों ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया।

अमृतसर पहुंचा पवित्र मिट्टी का कलश

चंडीगढ़ से इस पवित्र मिट्टी से भरे कलश लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर अपनी टीम के सदस्यों और जिला महासचिव मनीष शर्मा सहित आज देर शाम गुरुनगरी अमृतसर पहुंचे, जहाँ भाजपा अमृतसर के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस पवित्र कलश का पूरे उत्साह व श्रद्धा से भव्य स्वागत किया। जहां से इन कलशों में आई पवित्र मिट्टी को शहर के पांच विधानसभा क्षेत्रों के अधीन आते भाजपा के 21 मंडलों के मंडल अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र के मंदिरों में भेज दिया गया। सलिल कपूर ने इस संबंध में बातचीत करते हुए कहा की श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में छह माह तक चलने वाले अभियान के तहत गुरु जी के समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय तथा बेगमपुरा के आदर्श का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह कलश अमृतसर लाए गए हैं और इन्हें केन्द्रीय श्री गुरु रविदास जी मंदिर, पिंक पलाजा, हॉल गेट में स्थापित किया गया है।

धार्मिक समागमों में भाग लेने का आह्वान

इसका मुख्य उद्देश्य गुरु जी के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और न्याय के संदेश को पंजाब के प्रत्येक घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सबका सबका साथ, सबका विकास, विश्वास” के संकल्प को प्रतिबिंबित करता है। भाजपा ने सदैव देश के महान संतों और गुरुओं की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया है। सलिल कपूर ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि वह श्री गुरु रविदास जी द्वारा दर्शाए गए सत्य, प्रेम, करुणा और समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लें और उनके निमित होने वाले सभी तरह के धार्मिक समागमों में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस अवसर पर संजीव खन्ना, बख्शी राम अरोड़ा, डॉ. राम चावला, सुखमिंदर सिंह पिंटू, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, सजीव कुमार, सरबजीत सिंह शंटी, प्रतीक कपूर, पार्षद कृति अरोड़ा, अलका शर्मा, मंजीत कौर थिंद, गुरमुख सिंह बल, कुश लूथरा, गुरदयाल सिंह कल्याण, कर्ण कपिला आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व आम लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें