फतेहगढ़ साहिब: अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान ने एक बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब में गैंगस्टरिजम और ड्रग्स के धंधे को खत्म करने के लिए की जा रही रैली का मकसद तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक बेरोजगारी का मसला हल नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस गोलियों के खेल से इसे जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन इससे वे कामयाब नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि जब बेरोज़गार और गरीब परिवारों के बच्चे गांवों में अमीर लोगों की बड़ी-बड़ी कोठियां और उनका लग्जरी लाइफस्टाइल देखते हैं, तो उनके मन में भी हवस पैदा होती है, जिसके कारण वे ड्रग्स के बुरे धंधे का शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर पंजाब और राज्य सरकारें नशीले पदाथोर्ं के गैर-कानूनी धंधे को खत्म करने के लिए सीरियस हैं, तो उन्हें सही प्लानिंग करनी चाहिए और पंजाब के ग्रामीण इलाकों में बढ़ती बेरोज़गारी की सीरियस प्रॉब्लम को खत्म करने के लिए अंग्रेजों द्वारा बनाई गई इंडियन आर्मी में सिखों का 33 परसेंट भर्ती कोटा तुरंत बहाल करना चाहिए और लाखों बेरोज़गार लोगों को दूसरे डिपार्टमेंट और प्राइवेट इंस्टीट्यूशन में सही सैलरी पर नौकरी देनी चाहिए।