Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

दामाद ने ससुराल के बाहर जमकर साथियों समेत की गुंडागर्दी, गोलियां भी चलाई

September 22, 2024

दामाद ने ससुराल के बाहर जमकर साथियों समेत की गुंडागर्दी, गोलियां भी चलाई

अमृतसर: जोड़ा फाटक के नजदीक इलाका दशमेश नगर में दामाद द्वारा अपने ससुराल के बाहर जमकर साथियों समेत गुंडागर्दी की गई। जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए और गोलियां भी चलाई गई। पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पल्लवी पुत्नी देशराज निवासी दशमेश नगर जोड़ा फाटक की शादी विशाल चोपड़ा उर्फ रॉकी के साथ हुई थी। रॉकी नशा बेचने का धंधा करता है। अक्सर अपनी पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट करता है जिसके चलते उसकी पत्नी पल्लवी अपने मायके आ गई। शनिवार की शाम को रॉकी अपने साथियों समेत अपने ससुराल पहुंचा। अपनी पत्नी को अपने साथ वापस घर ले जाना चाहता था मगर पल्लवी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। दरवाजा नहीं खोला। इस पर रॉकी और उसके साथी रोशन, राहुल, नेपाली और सन्नी ने जमकर पथराव किया। रॉकी ने पिस्तौल निकाल कर 6 गोलियां चलाई। इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस को सूचित किया गया। थाना मोकमपुरा की पुलिस और पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी फरार हो गए। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें